वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।
पंजाब की सत्ता पर चाहे आम आदमी पार्टी की सरकार आ चुकी है, जबकि, पंजाब में आए दिन गैंगवार, गुंडागर्दी जैसी वारदात आम बात हो चुकी है। इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के जिला गुरदासपुर से जुड़ी है। गांव घुमन कलां में सरेआम गुंडागर्दी तथा गोलीबारी चलने का मामला सामने आया। घटनाक्रम शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। ताबड़तोड़ गोलियां तथा ईंट-पत्थर दो गुट के बीच चलने की बात सामने आई।
घटनाक्रम पुरानी राजनीतिक रंजिश की वजह बताई जा रही है। गोली लगने से वहां से गुजर रहे एक निहत्थे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया। घायल की पहचान बलजिंदर सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत करा दिया है तथा स्थिति कंट्रोल में होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने बात अभी तक सामने नहीं आई। इतना जरुर है कि क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात जिला गुरदासपुर के गांव घुमन कलां में दो गुट का आपस में विवाद हो गया। पहले बहसबाजी हुई। लेकिन एकदम स्थिति टकराव पूर्ण हो गई। एक-दूसरे पर इंट-पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। मामले ने उस वक्त तनावपूर्ण कर दिया, जब एक गुट के हमलावर ने बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि लगभग 10-15 राउंड फायरिंग हुई। फिलहाल, पुलिस ने जांच का हवाला देकर कितने राउंड फायरिंग हुई, उसके बारे जानकारी नहीं मुहैया कराई। गोली एक युवक को लगी है। सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला राजनीतिक रंजिश के साथ जुड़ा है। आपस में दो-गुट का पुराना विवाद था। पहले भी छिटपुट झगड़े हो चुके है। इस बार के विवाद में इंट-पत्थर तथा गोली चलने की बात सामने आई है। घायल तथा घटनास्थल के आसपास लोगों के पुलिस बयान दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामला काफी गंभीर है, इसलिए हर एंगल पर जांच जारी है। जांच-पड़ताल में आरोप साबित होने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी धारा के अधीन मामला दर्ज करने का पुलिस दावा कर रही है।