BATALA–यहां पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं का चला आपसी गुंडाराज………मर्यादा की पार कर दी सभी हदें, पुलिस थाना में हुई ऐसी भिड़ंत बुलानी पड़ी अतिरिक्त फोर्स

वरिष्ठ पत्रकार.बटाला (गुरदासपुर)।

आम चुनाव एकदम नजदीक है। चुनाव-आयोग कभी भी देश में चुनाव आचार संहिता लगा सकता है। ऐसे में पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन बटाला शहर से बड़ी खबर सामने आई। भाजपा तथा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने समर्थकों सहित आपस में सरेआम गुंडाराज किया। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम दोनों पक्षों में कुल 6 घायल हो गए। अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला है कि उक्त नेताओं ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी। इनका बवाल थाना में भी हुआ। वहां पर भी आपसी भिड़ंत हो गई । मजबूरन थाना प्रभारी को मामला शांत करने के लिए अतिरिक्त फोर्स को बुलाना पड़ा। किसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। 

मंगलवार की बाद दोपहर भाजपा तथा कांग्रेस के बड़े नेताओं का आपस में टकराव हो गया। टकराव झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से तेजधार हथियारों से हमला बोला गया। लोग घरों के भीतर घुस गए। बताया जा रहा है कि इस हमले के दौरान भाजपा नेता तथा उनके रिश्तेदार लहूलुहान हो गए। उधर, कांग्रेस नेता के समर्थकों को भी गहरी चोटें पहुंची। मामला, पुलिस के पास पहुंचा तो सभी को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। 

मामला थाना में भी शांत नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाने लगें। थाना प्रभारी की एक बात नहीं सुनी गई। दोनों ही थाना में झगड़ा करने लग पड़े। आखिरकार मामले को शांत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। फिर जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। बताया जा रहा है कि झगड़ा राजनीतिक रंजिश की वजह से हुआ। लेकिन, पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने बताया कि कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। चाहे वो किसी भी पार्टी से नाता रखता हों। 

100% LikesVS
0% Dislikes