विकास कौड़ा.बटाला (गुरदासपुर)।
इंदर सेखड़ी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी समुदाय के लोगों को एक समान अधिकार तथा सम्मान दिया जाता है। इस पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। इसका उदाहरण हाल ही में हुए चुनाव के पश्चात मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, वह राजस्थान में सभी समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बनाकर मान सम्मान दिया गया है। बुधवार को सेखड़ी पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
भाजपा वरिष्ठ नेता इंद्र सेखड़ी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। हर क्षेत्र में देश उन्नति कर रहा हैं। मोदी के मार्ग पर देश विकसित बनने जा रहा है। भाजपा पार्टी में हर जाति से संबंध रखने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिल रहा है। एक समय था जब देश में वंशवाद का बोलबाला था। भाजपा में अब तो एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य हासिल हो रहा है। दूरदर्शी सोच तथा विचारधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों के भीतर पैदा हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में जो कार्यकर्ता ईमानदार है , मेहनती है, लगन से कार्य कर रहा है, उसको सम्मान अवश्य मिलता हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देश में जनजाति, दलित, सवर्ण जाति, पिछड़ी जाति , आदिवासी व अन्य जाति के सभी लोगों को उच्च राजनीतिक पद देकर जो समीकरण तय किए जा रहे है उससे देश के अंदर हर देशवासी का विश्वास मोदी सरकार की तरफ बढ़ रहा है। अब पिछली सीटों में बैठने वाले कार्यकर्ताओं को भी आगे की सीटों में बैठने का सम्मान दिया जा रहा है।