विकास कौड़ा.बटाला गुरदासपुर।
80 की गति से चला रहे एक अज्ञात कार चालक ने 3 वाहनों को रौंद डाला। इसमें एक ई-रिक्शा चालक TARSEM SINGH गंभीर तौर पर घायल हो चुका है। सड़क हादसा दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा , पंजाब के बटाला के समाध रोड से जुड़ा हुआ है। सीसीटीवी कैमरा में हादसा कैद हो चुका है। हादसे के बारे पुलिस को सूचित कर दिया गया। कानूनी कार्रवाई की अभी पुष्टि नहीं हो पाई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार की बाद दोपहर समाध रोड से एक तेज रफ्तार से कार जा रही थी। तभी उसने 3 वाहन (स्कूटर,मोटरसाइकिल तथा ई-रिक्शा) को बारी-बारी रौंद डाला। गनीमत रहा कि हादसे में किसी को जानलेवा चोट नहीं पहुंची। सिर्फ ई-रिक्शा चालक का आटो पलट गया। उसमें सवार चालक को चोटें पहुंची है। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हाथ तथा, FACE, सिर पर गंभीर चोटें आई। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात कार चालक की पहचान कर ली है।