विकास कौड़ा.बटाला। अभी-अभी पंजाब के बटाला से बहुत बड़ी खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि 2 पक्ष में झगड़ा होने से गोलियां चल गई। गोली लगने से एक की मृत्यु, जबकि, अन्य 2 के घायल होने की पुष्टि हुई। मरने वाले की पहचान दीप इंदर सिंह बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में झगड़े की वजह दोनों पक्ष की कारों के टकराव का कारण बताया जा रहा हैं। फिलहाल, पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच आरंभ कर दी। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
पुलिस प्रमुख ने जानकारी दी कि उन्हें कुछ समय जानकारी हासिल हुई कि सिंबल चौक के पास गोली चल गई। मौके पर वे खुद, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। झगड़ा कुल 4 के बीच हुआ। 1 की गोली लगने से तत्काल मृत्यु हो गई, शेष घायलों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। किसी प्रकार की कोई पुरानी रंजिश या फिर फिरौती का मामला उनकी प्राथमिक नजर में सामने नहीं आया। पुलिस ने गहनता से जांच आरंभ कर दी। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
…फिर से उठे कानून व्यवस्था पर सवाल
घनी आबादी वाले शहर में 2 पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गोली चल जाना, ऐसे में कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता हैं, क्योंकि, पुलिस इस अप्रिय घटना को रोकने में फिलहाल बिल्कुल नाकाम साबित हुई हैं। अगर वहां पर पूर्व में ही पुलिस होती तो शायद इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती। दोनों पक्षों के हथियार लाइसेंसी बताए जा रहे है। एक जख्मी ने निहंग का बाणा भी पहन रखा था। चारों तरफ खून-खून दिख रहा था। ###USA###UK###CANADA###CRIME-NEWS###BATALA###GURDASPUR###CHANDIGARH###PUNJAB###VIETNAM###CHINA###IRELAND###SWEDEN###@

