BATALA-BREAKING….संदिग्ध कार को रोका…तो……आखिर..पुलिस के क्यों उड़ गए होश….आखिर, इसमें कितना था कैश….?

ARREST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

बिना नंबर की क्रेटा गाड़ी की डिग्गी की जांच करता पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

बिना नंबर की क्रेटा गाड़ी की डिग्गी की जांच करता पुलिसकर्मी। ( CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK-_)

पंजाब में गुरदासपुर से पुलिस ने 62 लाख रुपए कैश बरामद किया है। यह कैश सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली क्रेटा कार में रखा हुआ था। कार में सवार 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद वहां इनकम टैक्स की टीम बुलाकर कैश और दोनों युवकों को उनके हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक जिन युवकों से कैश बरामद हुआ, वह गुजरात के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वे अहमदाबाद से श्रीनगर घूमने जा रहे हैं। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में वे कैश कहां ले जा रहे थे, इसके बारे में वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। फिलहाल अब इनकम टैक्स की टीम युवकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस थाने लाई गई बिना नंबर की क्रेटा की जांच करते पुलिसकर्मी।

पुलिस थाने लाई गई बिना नंबर की क्रेटा की जांच करते पुलिसकर्मी।( CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK-_)

गुरदासपुर के DSP शाहबाज सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के उनकी टीम शहर में बाबरी नाके पर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली सफेद क्रेटा गाड़ी को रोका गया। उसमें 2 युवक सवार थे। पुलिस ने जब उनकी गाड़ी की जांच की तो उसकी डिग्गी में बैग रखा हुआ था। पुलिस ने जब उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से कैश बरामद हुआ।

DSP ने कहा कि इसके बाद कैश को गिना गया तो वह 62 लाख रुपए निकला। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास न तो गाड़ी का कोई डॉक्यूमेंट मिला और न ही कैश से जुड़ा कोई सबूत था। पुलिस ने उनसे काफी देर तक कैश को लेकर सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। जिसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स की टीम बुला ली।

क्रेटा के आगे-पीछे कोई नंबर नहीं था। थाने लाकर पुलिस ने गाड़ी की पूरी जांच की।

क्रेटा के आगे-पीछे कोई नंबर नहीं था। थाने लाकर पुलिस ने गाड़ी की पूरी जांच की।( CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK-_)

DSP ने बताया कि दोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 20 साल से कम है। पुलिस ने जब पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा कि वे अहमदाबाद से घूमने के लिए श्रीनगर जा रहे थे। हालांकि नई क्रेटा गाड़ी किसकी है?, उनकी गाड़ी में कैश कहां से रखा गया?, यह कैश किसका है?, इसके बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दोनों युवक बात भी गुजराती में कर रहे थे।

डीएसपी शाहबाज ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। आगे की जांच इनकम टैक्स विभाग कर रहा है। अफसर उनसे पता कर रहे हैं कि कैश कहां से आया और इसका मालिक कौन है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल किस मकसद के लिए किया जाना था।

गुजरात से आए दोनों युवकों को कैश के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गुजरात से आए दोनों युवकों को कैश के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक लो प्रोफाइल वाले हैं। ऐसे में उनके पास नई क्रेटा गाड़ी और इतनी बड़ी मात्रा में कैश से कई तरह के शक हो रहे हैं। पुलिस ये भी शक जता रही है कि कहीं इनका इस्तेमाल कैश की डिलीवरी के लिए तो नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह जाली नोट तो नहीं हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।###USA###UK###CANADA######BATALA-GURDASPUR-BREAKING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes