SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

बटाला में पूर्व सरपंच पर गोलियां चलाई।
गुरदासपुर जिले के बटाला के नजदीकी गांव किला लाल सिंह में उस समय भारी दहशत का माहौल बन गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरपंच के घर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि हमले के समय आंगन में सैर कर रहे अकाली नेता ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद नेता ने भी अपने बचाव में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ये पूरी वारदात पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें सामने आया है कि 2 हमलावरों ने 4 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां पूर्व सरपंच के घर के किचन और ड्राइंग रूम में जा लगीं। एक गोली दीवार को पार करते हुए पड़ोस में रहने वाले इंदरबीर सिंह रंधावा की गाड़ी पर भी जा लगी। इस ताजा हमले के बाद से अकाली दल के स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।###USA###UK###CANADA###FIRING-NEWS-BATALA###PUNJAB###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###@

