BIG BREAKING–आंदोलन में किसान की मौत…….चारों तरफ पसरा सन्नाटा, शौक में डूबा मोर्चा…..जानिए, किस वजह से गई जान

विजय शर्मा.पटियाला गुरदासपुर। 

किसान आंदोलन से एक बुरी खबर सामने आई। शुक्रवार को जिला गुरदासपुर के रहने वाले किसान ज्ञान सिंह (70) ने अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किसान की मृत्यु आंसू गैस गोला का धुंआ चढ़ने की वजह से हुई। मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। शव को फिलहाल सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिवार को मृत्यु के बार इतलाह कर दिया गया। पता चला है कि मृतक की अपनी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है। भाई के साथ रह रहे थे। 

किसान नेता हरविंदर सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह ने साल 2020 में दिल्ली हुए किसानी आंदोलन में भी सक्रियता से भाग लिया था। मोर्चे की जीत के बाद ही वह घर वापस लौटे थे। ज्ञान सिंह बीते करीब 22 सालों से किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़े हुए थे।ज्ञान सिंह 11 फरवरी को अपने गांव से शंभू बार्डर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बार्डर पर लगातार हरियाणा सरकार की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह व उनका बड़ा भाई काफी गरीब हैं। परिवार के पास केवल एक किला जमीन है, जिस पर खेतीबाड़ी करके बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने पंजाब व केंद्र सरकार से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने भी ज्ञान सिंह के परिवार को सरकार से 20 लाख की वित्तीय सहायता व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes