सुनार की दुकान को बनाया निशाना…….2 अज्ञात ने दिया वारदात को अंजाम, किसी गैंग का हाथ लग रहा
अकाली दल नेता ने आप सरकार को घेरा, बोले, बुरे हालात है पंजाब के, इसके पीछे आप सरकार
विकास कौड़ा.बटाला गुरदासपुर।
24 घंटा भीतर दूसरी बार ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। गोलियां एक सुनार दुकान पर चली है। बताया जा रहा है कि उक्त सुनार का इमीग्रेशन केंद्र भी है, वहां पर भी गोलियां चली थी। वारदात , बुधवार की बताई जा रही है। गोलियां लगभग 3 चली है। लेकिन, पुलिस ने 1 राउंड गोली की पुष्टि की। गोली शीशे पर चली है। किसी प्रकार से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। इस वारदात ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि शहर की कानून-व्यवस्था को संभाल पाने में बिल्कुल फेल साबित हुई। जांच अधिकारी मामले की जांच में जुट चुके है तथा जल्द ही पकड़ लेने का दावा भी किया जा रहा है। जबकि, पीड़ित सुनार तथा क्षेत्रवारी इस वारदात के उपरांत डर महसूस कर रहे है।
बुधवार बाद दोपहर बटाला के सबसे व्यस्त इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार में 2 नकाबपोश आते है। फिर सुनार की दुकान पर पिस्टल से गोली चला देते है। गनीमत रहता है कि गोली दुकान के शीशे को लग जाती है। लोग के शोर मचाने पर वे दोनों मोटरसाइकिल सहित भाग जाते है। बताया जा रहा है कि 24 घंटा के भीतर दूसरी बड़ी वारदात है। वारदात को अंजाम देने वाले किसी गैंगस्टर का नाम सामने आ रहा है। सूत्र, मामले को फिरौती से भी जोड़ रहे है, क्योंकि, कई बार सुनार को फोन पर रंगदारी मांगने की धमकी दी गई। अकाली दल के एक शीर्ष नेता ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि कानून व्यवस्था का हाल बटाला में बुरा चल रहा है। पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्र उस परमात्मा का , जिस की वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
उधर, बटाला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू पर चल रही है। जल्द ही कथित अपराधियों को ट्रेस कर लिया जाएगा। बटाला पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। फिलहाल, 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। किसी गैंग द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात को फिलहाल इंकार किया गया।