REPORT…आखिर….BATALA में अंधाधुंध ‘FIRING’ करने वालों के पीछे किसकी थी साजिश…अब तक पुलिस जांच में क्या आया सामने….जानेंगे, इस विस्तृत रिपोर्ट में…?

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

बटाला के नजदीकी गांव बाल में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर 7 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कुल 7 राउंड फायरिंग की

पीड़ित कवलजीत सिंह ने बताया कि देर रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी घर के बाहर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। हमलावरों ने कुल 7 राउंड फायरिंग की। जब तक हम संभले और बाहर आए, तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

फिरौती या धमकी भरा कोई फोन नहीं आया

कवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें हाल-फिलहाल में किसी भी तरह की फिरौती या धमकी भरा कोई फोन नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि उन्हें शक है कि बटाला का रहने वाला एक शातिर जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनका गलत नाम इस्तेमाल कर रहा है और इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।

मामला दर्ज कर लिया गया है-POLICE

SHO बिक्रम सिंह ने बताया कि कवलजीत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में फिरौती जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब गांव और आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों के रूट और उनकी पहचान का सुराग लगाया जा सके।###USA###UK###CANADA###BATALA-FIRING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes