एसएनई नेटवर्क.होशियारपुर।
कलयुग में खून के रिश्ते सफेद हो चुके हैं। ताजा उदाहरण पंजाब के जिला होशियारपुर की सामने आई। शनिवार को कस्बा मुकेरियां के अधीन गांव नशौहरा पत्तन के रहने वाले नशे के आदी बेटे ने अपनी मां के सिर तथा गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वजह मां ने नशे के लिए पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने कथित अपराधी रोषण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गंभीर घायल को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहां पर घायल महिला जोगिंदरो उर्फ भोली की हालत अति चिंताजनक बताई हैं। अपराधी फरार बताया जा रहा हैं।
दरअसल, अपराधी लंबे समय से नशे की आदी था। मां को हमेशा नशे के लिए पैसे की मांग करता था। मां ने कई बार नशा करने से मना भी किया। किंतु अपनी आदत से हटा नहीं। शनिवार , रोषण मां के पास नशे के लिए पैसे की मांग करने लग पड़ा। मां ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। तेजधार कुल्हाड़ी से बेटे ने मां के सिर तथा गर्दन पर कई बार वार कर दिया। खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर गई। जोर-जोर चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अपराधी हथियार छोड़कर फरार हो गया।
खून से लथपथ महिला को लोगों ने पास के सरकारी अस्पताल दाखिल कराया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरांत महिला को जिला होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से अमृतसर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। पुलिस ने कथित अपराधी बेटे रोषण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। छापेमारी के लिए विभिन्न टीमें दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि पंद्रह वर्ष पहले पीड़ित महिला के पति की मौत हो चुकी हैं। एक अन्य बेटा भी हैं।