आदित्य बख्शी.होशियारपुर।
यहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि टांडा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले एक युवक के ऑफिस में घुसकर उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर संदी सैनी आसपास के दुकानदारों ने उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय संदीप सैनी अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अज्ञात हमलावरों की कुल संख्या तीन बताई जा रही है, मौके पर ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
क्या थी पूरी वारदात..समझिए, इस रिपोर्ट में……?
मिली जानकारी के अनुसार, संदीप सैनी भारतीय स्टेट बैंक टांडा की मुख्य शाखा के पास अपने ऑफिस में मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, उनके ऑफिस में आया और कुछ पूछने लगा। तभी उसका एक अन्य साथी जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, ऑफिस में आया और पिस्तौल निकालकर संदीप सैनी को गोली मार दी, जो उसके हाथ से होते हुए उसके पेट में जा लगी। इस हमले में संदीप सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए और अब जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस मौके पर पहुँची और अपनी जांच शुरू कर दी।

