वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।
पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही भाजपा में शामिल हो गए हैं। साही को बीजेपी में शामिल कराने के लिए पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ दसूहा पहुंचे। वह शिअद की पूर्व विधायक रह चुकी है। पहली बार देखने में आया कि राजनीतिक पार्टी से जुड़े अलग-अलग नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ कर अन्य पार्टी में शामिल हुए।
सुनील जाखड़ ने साही को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि इस समय देश में मोदी आंदोलन चल रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को गुमराह करके ही सत्ता हासिल की है और अब भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. हरसिमरत सिंह साही ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्यार दिया है, वह उन्हें अपने घर वापस ले आया है, इसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे।