ऐसा हादसा……मंजर देख, हर किसी के आंख में गिर रहे थे आंसू………मासूम बच्ची सहित मां की गई जान, पिता अस्पताल में जीवन-मौत से कर रहा संघर्ष

वरिष्ठ पत्रकार. मुकेरियां/होशियारपुर। 

शायद, इस मां ने कभी सोचा था कि कभी अपनी बच्ची सहित घर लौट पाएंगी। हंसता खेलते परिवार में मधु तथा 3 वर्षीय बेटी अशा हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर चली गई। दोनों की जान रविवार को सड़क हादसा दौरान चली गई। सिर्फ महिला का पति नंद किशोर बचा है। उसकी हालत अस्पताल में काफी गंभीर बताई जा रही है। आईसीयू में भर्ती है। हादसा, जालंधर-पठानकोट प्रमुख मार्ग का बताया जा रहा है। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे को अंजाम एक टिप्पर चालक ने दिया। फिलहाल, मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे में मोटरसाइकिल एकदम क्षतिग्रस्त हो चुकी है।   

रविवार का दिन मुकेरियां के रहने वाले नंद किशोर अपने परिवार सहित मोटरसाइकिल सवार होकर घर से चल दिए। दो पहिया वाहन सड़क पर काफी धीमी गति से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जालंधर-पठानकोट प्रमुख मार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को तेज से टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला तथा उसकी बेटी कुछ दूरी पर बहुत जोर से जमीन पर गिरे। चालक मोटरसाइकिल के पास गिरा। हादसे से टिप्पर चालक तत्काल फरार हो गया। लोग एकदम इकट्ठा हो गए। महिला तथा उसकी बच्ची खून से काफी लथपथ थे। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में महिला तथा उसकी तीन साल की बेटी ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, चालक का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। मालूम हुआ है कि घायल नंद किशोर के सिर पर काफी गंभीर चोटें पहुंची। चिकित्सकों के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सिर से काफी खून बह चुका है। पूरी टीम घायल का इलाज कर रही है। उधर, परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच चुके है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।  

100% LikesVS
0% Dislikes