एसएनई नेटवर्क.होशियारपुर।
कुछ समय पूर्व एक नहर से तैरता शव मिला था, उस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। हत्या को अंजाम देने वाला दोस्त ही निकला। अपना गुनाह कबूल करते पुलिस समक्ष बोला की साथ में दोनों ने नशे का टीका लिया। सतविंदर बेसुध हो गया, घबरा कर गाड़ी में ले जाकर नहर के पास कुल्हाड़ी के साथ सिर पर वार कर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 28 फरवरी को अजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। पकड़े गए अपराधी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद होने की बात सामने नहीं आई।
पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें नहर के पास एक शव मिला था। जांच-पड़ताल के दौरान शव की पहचान मुकेरियां के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ सोना के तौर पर हुई। परिजनों का पता लगाकर इतलाह दी गई। अजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया। तकनीकी टीम की मदद से हत्या वाले दिन की लोकेशन ट्रेस कराई। उसमें पता लगा की कि सतविंदर सिंह के साथ दलजीत सिंह था। पुलिस ने दलजीत सिंह को पकड़ कर थाना में लेकर आई।
पूछताछ दौरान दलजीत सिंह ने पुलिस समक्ष बताया कि सतविंदर सिंह उसका मित्र था। दोनों ही हत्या की रात को आपस में नशे का टीका लगा रहे थे। सतविंदर सिंह कोमा में चला गया। यह देखकर घबरा गया। महिंद्रा पिकअप में उसे लादकर नहर के पास चला गया। कार के बाहर निकालकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। किसी को शंका नहीं हो , इसलिए नहर में फेंक दिया।