पंजाब-हिमाचल सीमा पर गोली मार कर कर दी थी महिला की हत्या…पुलिस ने 48 घंटा के भीतर हत्यारोपी पकड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर

मामला  चाचा-भतीजा की आपसी पुरानी रंजिश से जुड़ा…गंभीर घायल का चल रहा अस्पताल में इलाज

एसएनई नेटवर्क.होशियारपुर।

25 मार्च को पंजाब-हिमाचल सीमा के पास एक महिला की गोली मार हत्या कर दी थी। उस हत्या के पीछे साजिशकर्ता तथा कथित अपराधी को पंजाब पुलिस ने हिमाचल-प्रदेश के एक गांव से रविवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला 48 घंटा के भीतर ही सुलझा लिया। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में एक गंभीर रूप से भी घायल हुआ था। सरकारी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है दो परिवारों की आपसी रंजिश थी। जिस महिला की मौत हुई है, वह घायल की मौसी थी, जबकि गोली चलाने वाला घायल का चाचा था। कथित अपराधी के खिलाफ थाना हरियाणा में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मरने वाली की पहचान दौलतपुर की रहने वाली रक्षा देवी के तौर पर हुई। घायल रजनीश के दाहिने कंधे पर गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। 

केस के जांच अधिकारी एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश के साथ जुड़ा हुआ है। चाचा भूमि सिंह तथा भतीजे रजनीश के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना वाले दिन रजनीश मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मौसी रक्षा देवी के साथ हिमाचल-प्रदेश के दौलतपुर गांव जा रहा था। हरियाना-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर कथित अपराधी भूमि सिंह ने अपनी पिस्तौल के साथ गोली चला दी। एक गोली रक्षा देवी के लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि रजनीश के दाहिने कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  मौके से कथित अपराधी हिमाचल-प्रदेश के दौलतपुर गांव फरार हो गया।  

100% LikesVS
0% Dislikes