प्रशंसा की पात्र POLICE………कई मां के लाल छीनने वाले का किया ENCOUNTER……..चिट्टे का था बहुत बड़ा तस्कर

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

नशा तस्कर की मुठभेड़ दौरान मौत हो गई। मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर , दसूहा के एक गांव से जुड़ा है। मुठभेड़ मंगलवार की दोपहर को हुई। पता चला है कि इस दौरान पुलिस के 2 बड़े अधिकारी घायल हो चुके है। मरने वाले तस्कर की पहचान गांव मेवा मियाणी के सूचा सिंह के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि तस्कर काफी लंबे समय से तस्करी के धंधे के साथ जुड़ा है। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के बड़े अधिकारियों से लेकर प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच चुकी है। किसी प्रकार से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। मादक पदार्थ प्राप्त होने की पुष्टि नहीं हुई। इलाके पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घर-घर छापेमारी की जा रही है। आम जनता पुलिस की इस कार्रवाई की भरपूर प्रशंसा कर रही है तथा टीम को बधाई भी दी गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना हासिल हुई थी कि गांव मेवा मियाणी में तस्करी का बहुत नेटवर्क चल रहा है। विशेष पुलिस टीम सहित अधिकारी वहां पर दबिश देने के लिए पहुंच गए। तस्कर सूचा सिंह प्रमुख सरगना है। तस्कर को पुलिस ने सरेंडर के लिए बोला तो उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिस के 2 उच्च अधिकारी गंभीर रुप से घायल हो गए। बचाव में पुलिस ने गोली चला दी। मुठभेड़ दौरान तस्कर को गोली लगने से मौत हो गई। घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती किया गया। स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 

पता चला है कि पुलिस ने कुछ खेप हासिल की, लेकिन, आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यहां पर नेटवर्क काफी लंबे समय से सूचा सिंह चला रहा है। कई लोग उसके नेटवर्क का हिस्सा है। अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा है। यह पता नहीं चल पाया कि यह तस्करी गैंग से जुड़े है या फिर पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आस पास के लोगों का कहना है कि वह काफी परेशान थे। सरेआम यहां नशा बिकता है। कई बार पुलिस को इस बारे शिकायत दे चुके थे। लेकिन, इस बार की पुलिस कार्रवाई से सब संतुष्ट है। 

100% LikesVS
0% Dislikes