वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।
PUNJAB की कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा हो चुका है कि अब अपराधी बेखौफ होकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर के दसूहा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां पर एक सैनिक का कथित अपराधियों ने तेजधार हथियारों से काट दिया। सैनिक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी भाभी को प्रताड़ित करने वालों को मना किया। वारदात की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। मामला, पुलिस के पास पहुंच चुका है। केस की जांच पड़ताल तेजी से आरंभ हो चुकी है। किसी की गिरफ्तारी या फिर मामला दर्ज करने के बारे पुलिस ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
श्रीनगर में कार्यरत सैनिक हरभजन सिंह की रविवार को छुट्टी लेकर घर वापस लौटा। रास्ते में उसने देखा कि उसकी भाभी को कुछ लोग परेशान कर रहे है। पता चला तो हरभजन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वे लोग उनकी बात को बिल्कुल मानने को तैयार नहीं हुए। इस बीच कथित अपराधियों ने तेजधार हथियार से सैनिक का हाथ काट दिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो सभी हमलावर फरार हो गए। वारदात को बारे पुलिस को सूचित किया। पता चला है कि संबंधित थाना के प्रभारी सहित पुलिस वारदात स्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। सीसीटीवी में वारदात की तस्वीर कैद हो चुकी है।
पता चला है कि पुलिस आस पास के लोगों के बयान को दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ चेहरों को पहचान लिया गया। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएंगा। पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम छापेमारी के लिए भेज दी गई। किसी को कानून तोड़ने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।
अस्पताल में है गंभीर हालत
चिकित्सकों ने घायल हभजन की हालत को थोड़ा चिंताजनक बताया है। पता चला है कि उनका इलाज किसी बड़े अस्पताल में चल रहा है। किसी समय हाथ की सर्जरी हो सकती है। खून का बहाव काफी तेजी से हो रहा है। फिलहाल, मरीज किसी से बात करने की हालत में नहीं है। परिवार काफी चिंतित दिखाई दे रहा है। उधर, सैनिक का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस किसी भी समय पहुंच सकती है।