युवक को तेजधार हथियारों से काटा…..तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, हत्या की रही यह असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.हाजीपुर (होशियारपुर)। 

एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला। वारदात को अंजाम कुछ युवक युवकों ने दिया। बताया जा रहा है कि युवक को इतनी बुरी तरह से काटा गया कि उसका हाथ-पैर लटक रहा थे। मौके पर ही तड़पता रहा। सड़क खून से लाल हो गई। पता चला है कि युवक ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुका हैं। सोशल मीडिया में तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ रहा हैं। 

हाजीपुर का रहने वाला मृतक

मृतक की पहचान गोविंद राय उर्फ गोल्डी निवासी हाजीपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस अधिकारी ने बताया की हत्या करने वाले युवक भी मृतक के एरिया के ही रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल किया गया। मृतक शुक्रवार को मुकेरिया हलके में आया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर विरोधियों द्वारा इसको रास्ते में ही घेर लिया और उसे तेजधार हथियारों से काट डाला।

50% LikesVS
50% Dislikes