सरपंच हत्याकांड…..सिर पर गोली लगने से हुई थी मौत…..गैंग से लेकर पुरानी रंजिश के एंगल पर हो रही investigation, फिलहाल, police के हाथ है खाली

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

सिर पर गोली लगने की वजह से पूर्व सरपंच संदीप सिंह ने दम तोड़ा था। मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव दधियाना से जुड़ा हैं।  प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। सूत्रों से पता चला है कि हत्या को अंजाम देने वाले एक गैंग से जुड़े हैं। हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई। लगभग 6 के करीब गोलियां चली थी। पुलिस ने मौके से 4 खोल बरामद भी कर लिए हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। मृतक बसपा का काफी सक्रिय नेता भी था। अब तक पार्टी की तरफ से सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। हत्या को अंजाम सुबह 9 बजे के करीब दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। यहां पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा हैं। किसी बड़े अधिकारी ने इस मामले के ऊपर कोई बयान नहीं जारी किया। 

गुरुवार की सुबह पूर्व सरपंच संदीप सिंह की किसी काम के लिए घर से बाहर निकले। होशियारपुर-टांडा रोड पर एक बाइक सवार तीन अज्ञात खड़े थे। उन्होंने संदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। लगभग 6 गोलियां चलाई। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बसपा कार्यकर्ताओं को उनकी मृत्यु बारे पता चला तो सब इकट्ठा हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद करवा दी। रोड पर धरना लगा दिया। सरकार तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।   

मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारियों से लेकर कई कर्मचारी वहां पर पहुंचे। कई बार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास चला। लेकिन, उन्होंने प्रशासन की एक बात नहीं मानी। अभी तक समझाने की बात चल रही हैं। शव का पोस्टमार्टम हो चुका हैं। सिर पर गोली लगने से मृत्यु हुई। परिवार में मातम का माहौल हैं। 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ होने तथा पुरानी रंजिश के मामले को लेकर भी जांच पड़ताल चल रही हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर कहना सही नहीं होगा। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes