SNE NETWORK. HOSHIARPUR.
होशियारपुर के गढ़शंकर में सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के पास गलत दिशा से आ रहे गैस कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। माहिलपुर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गैस टैंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह अपनी बाइक पर गढ़शंकर से माहिलपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए आ रहे गैस टैंकर नंबर एचआर-68बी-4228 की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई और सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई चतविंदर सिंह को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी सैला खुर्द इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गैस टैंकर ने ओवरटेक कर गलत साइड पर जाकर मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह की मौत हो गई। गैस टैंकर के चालक विनोद कुमार निवासी राय बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

