वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।
यहां पर सरेआम गोलियां चल चुकी हैं, लेकिन पुलिस सुराग ढूंढने में अब तक असफल दिखाई दे रही हैं। मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर के अधीन दसूहा क्षेत्र से जुड़ा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। थार कार लावारिस हालत में पाई गई। प्राथमिक जांच में सामने आया की कि कार पहलवान राजू ठाकुर की बताई जा रही हैं। उसके बारे अभी तक अता पता नहीं लगा हैं। कार पर कुल 6 गोलियों के निशान पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। जल्द मामले को सुलझाने का दावा किया जा रहा हैं।
शुक्रवार को देर सायं पुलिस को सूचना मिली कि एक सुनसान जगह पर थार कार खड़ी हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की तो कार एकदम खुली थी। गोलियों की निशान थे। कार के दस्तावेज से पता लगाया तो किसी राजू पहलवान के नाम के बारे पता लगा। पुलिस ने आशंका जताई है कि कोई गैंगवार हैं। फिलहाल, कुछ खास कहना अभी ठीक नहीं होगा। जांच प्रक्रिया हर पहलू से आरंभ कर दी गई।
बता दें कि इस जिला में पिछले माह पूर्व अकाली सरपंच पर गोलियां दाग मौत के घाट उतार दिया था। इस घटनाक्रम से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी मदद भी ली जा रही हैं।