BREAKING NEWS….जैसी करनी वैसी भरनी……युवक को मौत के घाट उतारने वाले खुद हुए हादसे का शिकार..पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।

यहां पर एक युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 10 के करीब बताई जा रही है। हालांकि, मृत युवक का दोस्त का उपचार सरकारी में चल रहा है। उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इसी प्रकार वारदात को अंजाम देने वालों को भी जैसी करनी वैसी भरनी की सजा मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि वह एक सड़क हादसे के शिकार हो चुके है। उनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि, अन्य फरार बताए जा रहे है। इस बात की पुष्टि केस के एक जांच अधिकारी ने की। पता चला है कि इस मामले में 10 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी के गिरफ्तारी बारे पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की। माहौल काफी दहशत वाला बना हुआ है। प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि मृत युवक के साथ कथित अपराधियों की पिछले 10 साल पुरानी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। पुलिस ने हर पहलू पर जांच करने की बात को माना है। सीसीटीवी कैमरा में घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद हो चुकी है। मामला, जिला होशियारपुर के दसूहा क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वारदात सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, मृत अविनाश एक दुकान उपहार बेचने की चलाता था। देर रात वह अपने एक खास दोस्त के साथ बाजार जा रहा था। इस बीच एक कार में 10 लोग सवार होकर आए। उन सभी के हाथ तेजधार हथियार थे। सभी ने अविनाश तथा उसके साथी पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। खून से लथपथ दोनों ही जमीन पर गिर गए। लोगों की आवाज सुन कर सभी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस को सूचित किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल वहां पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि, साथी का आईसीयू में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की हालत काफी चिंताजनक है। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। खून बहाव अभी तक बंद नहीं हो रहा है। बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।  

उधर, पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर खुद देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें भी पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शेष 5 साथी फरार बताए जा रहे है। पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अधिकारिक पुष्टि कर दी। सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच अधिकारी के मुताबिक, मामला 10 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes