वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।
एक महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला की लाश उसके मायके में पड़ोस के घर में बॉक्स में बंद मिली। मामला पंजाब पंजाब के जिला होशियारपुर की बताई जा रही हैं। घटनाक्रम,गुरुवार की बाद दोपहर का बताया जा रहा है। महिला अपने मायके आई थी। उसका शव बॉक्स में कपड़ों के नीचे से मिला। वारदात को अंजाम देने वाला मोटरसाइकिल सवार बताए जा रहे हैं। सभी कथित अपराधियों के खिलाफ थाना टांडा पुलिस में दर्ज कर लिया गया। वारदात के उपरांत कथित अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मायके आई थी। महिला वारदात दौरान अकेली घर थी। मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी कर आए। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके उपरांत फरार हो गए। सूचना पाने पर पुलिस टीम वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान पर तीन कथित अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म तथा हत्या के अधीन धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जांच-पड़ताल हर पहलू पर आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले महिला के कोई करीबी थी, किस बात को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। यह एक जांच का विषय हैं। इसके लिए अपराधियों की पहचान के लिए पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, दावा किया गया कि जल्द कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगे। मामला दर्ज कर लिया गया हैं।