MAJOR ACCIDENT–तेज रफ्तार ट्रक ने संगत को कुचला ….. मौके पर 7 ने तोड़ा दम…..13 की हालत चिंताजनक, मातम का माहौल

आदित्य बख्शी.होशियारपुर। 

पंजाब से बहुत बुरी एवं दर्दनाक खबर सामने आई। पैदल जा रही संगत को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इनमें 7 के करीब लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि, 13 की हालत अति चिंताजनक बताई जा रही हैं। मौके पर पुलिस तथा राहत कार्य टीम पहुंच चुकी हैं। हादसा गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में देर रात्रि का बताया जा रहा हैं। सभी शव जहां के सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में मातम का माहौल हैं। 

जानकारी के मुताबिक,   गढ़शंकर-बुधवार देर रात श्री खुरालगढ़ साहिब (बस्सी) में सड़क पर काफी संख्या में संगत बैसाखी के मौके एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। सभी भगवान के जयकारे लगा रहे थे। पीछे से काफी तेज गति से ट्रक आ रहा था। उसने सभी को कुचल दिया। मौके पर 7 ने दम तोड़ दिया, जबकि, 13 की संख्या में गंभीर को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों की हालत काफी चिंताजनक हैं। 

पुलिस प्रशासन तथा सिविल प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत कार्य अभी तक चल रहा हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रक चालक काफी तेज गति से चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। 

मृतकों की पहचान

मृतकों में राहुल (25), सुदेश पाल (48), रामो (15), गीता देवी (40), उन्नति (16) शामिल हैं, सभी मुजफ्फरनगर यूपी हॉल और जिंदलपुर भादसों के रहने वाले  के तौर पर हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes