PUNJAB…….छेड़छाड़ से प्रताड़ित एक बेटी ने ऐसा कदम उठाया कि मां-बाप देख रह गए हैरान, परिवार में छाया मातम

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

11 वर्षीय नेपाली लड़की ने आत्महत्या कर ली। शव फंदे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में लड़की ने परेशानी में आकर यह कदम उठाया। पता चला है कि कोई लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता है। फिलहाल, पुलिस ने जांच का विषय बताकर इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की। बताया जा रहा है कि लड़की 5वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार एक जमींदार के खेत में मेहनत-मजदूरी करता था। परिवार में गम का माहौल है। घटनाक्रम, शनिवार की देर सायं का बताया जा रहा है। तब सभी परिवार के सदस्य काम पर गए थे। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम सोमवार को होने की संभावना है। एक विशेष चिकित्सकों की निगरानी में मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। मामला, जिला होशियारपुर के दसूहा के समीप हाजीपुर का है। 

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर गांव के एक जमींदार के यहां नेपाल का रहने वाला परिवार में रहता है। परिवार में पति-पत्नी तथा 2 बच्चे लड़का, लड़की है। पति-पत्नी जमींदार के यहां पर मेहनत-मजदूरी करते है। बच्चे गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते है। 11 वर्षीय बेटी को स्कूल के पास अवारा लड़के छेड़छाड़ करते थे। परिवार को यह बात बिल्कुल नहीं बताई। मन ही मन मानसिक तौर पर परेशान रहने लग पड़ी। हद की सीमाएँ पार करते हुए लड़कों ने अपनी हरकतों में इजाफा कर दिया। उसके साथ जबरदस्ती कर करने लग पड़े। फिर लड़की ने घर नहीं बताया।

शनिवार सुबह पिता तथा मां खेत में मजदूरी के लिए निकल पड़े। भाई किसी दोस्त के घर चला गया। वह खुद घर में अकेली थी। देर सायं उसने रस्सी का फंदा पंखे से बांध लिया। मेज रखकर गले में फंदा डाल दिया तथा मेज को नीचे गिरा दिया। परिवार के सदस्य 7 बजे घर पहुंचे। बेटी का शव पंखे से लटका देखा तो हैरान हो गए। जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आस पास गांव के लोग इकट्ठा होकर वहां पर पहुंच गए।

इस घटनाक्रम के बारे स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतार गया।परिवार के बयान पर पुलिस 174 की कार्रवाई की। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच शुरु कर दी। फिलहाल, आत्महत्या किस वजह से की गई, उस बारे पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है। लड़के वाले पहलू पर भी जांच आरंभ कर दी गई।   

100% LikesVS
0% Dislikes