वरिष्ठ JOURNALIST. होशियारपुर।
अभी-अभी पंजाब के इस क्षेत्र से बहुत बड़ी खबर सामने आई। एक बाप-बेटे को गोलियों से भून डाला गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। घटनाक्रम रविवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि वारदात के समय दोनों बाप-बेटा अस्पताल में नवजात बच्चे का पता लेने के लिए आए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच पड़ताल आरंभ कर दी गई। वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर में स्थित गांव चक्को वाला बहमनियों का बताया जा रहा है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि बाप-बेटा की किसी अन्य के साथ सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, अपराध को अंजाम देने वाले फरार बताए जा रहे है।
गांव चक्को वाला बहमनियों में रविवार की रात माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब वहां पर एक बाप-बेटा को सरेआम गोलियों से भून डाला गया। लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलाने वालों की संख्या करीब 2-3 बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लहूलुहान बाप-बेटा को अस्पताल लेकर जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाज दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की मामला, चुनाव सरपंच को लेकर था। गोलियों चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज कब्जे में ले ली गई। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। संख्या 3 बताई जा रही है गोली चलाने वालों की।