PUNJAB BREAKING NEWS…लोहड़ी पर इस शहर में चल गई ताबड़तोड़ गोलियां….दहशत का माहौल….पुलिस जांच में जुटी

CRIME-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

होशियारपुर के मोहल्ला इस्लामाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली चलाने के बाद सभी आरोप भाग गए। फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। पता चला है कि एक गोली कार की खिड़की में लगी और आरपार हो गई।  मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम देर सायं की हैं। 

..जानिए, इस रिपोर्ट में…पीड़ित परिवार की पूरी कहानी


पीड़ित युवकों ने बताया कि वे मोहल्ले में गोलगप्पे खाने आए थे। जैसे ही वे वहां से फ्री होकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, सामने से 2 पुरुष और 2 महिलाएं आए। उन्होंने उनकी कार को रोका और उन पर पिस्टल तान दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर 3 से 4 राउंड फायर कर दिए। हमलावर पास के ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि उसने किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी या रंजिश से इनकार किया है। युवक ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन पर हमला क्यों किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

100% LikesVS
0% Dislikes