इस हादसे की वजह से जिंदा जल गई 5 जिंदगियां…नहीं समय पर पहुंच पाई POLICE, शायद टल सकता वो दुख का मंजर…..। 

वरिष्ठ पत्रकार.दसूहा (होशियारपुर)। 

एक ट्रक चालक की गलती की वजह से 5 जिंदगियां चली गई। हादसा, पठानकोट-दसूहा हाईवे का बताया जा रहा हैं। वारदात देर रात्रि की हैं। मरने वाले सभी कार चालक जालंधर के रहने वाले हैं। मृतकों की आयु 20-30 के बीच बताई जा रही हैं। सभी शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत परिवार को सौंप दिया गया। जबकि, ट्रक चालक घायल होने की वजह से सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रात्रि लगभग 11 बजे के करीब का हैं। वह अपनी कार में सवार होकर पठानकोट से दसूहा जा रहा था कि रास्ते में एक कार को आग लगा पाया। तत्काल मदद के लिए पहुंचा। बड़ी मुश्किल से लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि हादसे के एक घंटा उपरांत पुलिस बल तथा प्रशासन की टीम पहुंची। मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचित किया गया। शनिवार बाद दोपहर सभी के शव परिजनों को सौंप दिए गए। घायल ट्रक चालक अस्पताल में दाखिल हैं। मुकदमा दर्ज हो चुका हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृत्यु आग की चपेट में आ जाने से हुई। फिलहाल, पुलिस ने मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes