चांद को छूने का सपना…… 8 वर्षीय बदेशा 4500 किलोमीटर निकल पड़ी साइकिल पर बालिकाओं की करेगी वकालत 

वरिष्ठ प्रतिनिधि.होशियारपुर। 

जब कोई छोटा बच्चा देश के उत्तरी सिरे से दक्षिणी सिरे तक लोगों को जागरूक करने (वो भी साइकिल पर ) निकल पड़े तो हर व्यक्ति का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक है। रावी बदेशा, एक 8 वर्ष की नन्ही बच्ची और एक साइकिलिंग चैंपियन ने “सेव द गर्ल चाइल्ड “व “ग्रीन इंडिया,क्लीन इंडिया ” पर पूरे देश के लोगों को जागरूक करने के चुनौतीपूर्ण और कठिन मिशन को अपनाकर सभी बाधाओं को तोड़ दिया है । रावी बदेशा जो पटियाला जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए पहले से ही एक आइकन है अब वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत में 4500 किमी की दूरी साइकिल पर तय करते हुए बालिकाओं की वकालत करेगी।

ग्रीन इंडिया,क्लीन इंडिया का देगी संदेश

इसके साथ साथ वह ग्रीन इंडिया,क्लीन इंडिया का संदेश भी अपनी यात्रा दौरान देशवासियों को देगी । अपने दोनों संदेश के बोर्ड बकायदा उसने अपनी साइकिल पर लगा रखें हैं। रावी ने यह यात्रा 10 नवंबर को श्रीनगर (कश्मीर) से शुरू की है तथा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह इस यात्रा की कन्याकुमारी में संपन्न होने की संभावना है।

एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित होगा

यह पहली बार ऐसा नहीं है कि रावी एक चुनौतीपूर्ण कार्य करने जा रही है, इससे पहले इसी साल जून महीने में ही उसने नारकंडा, चितकुल, चंद्रताल झील, काजा और लोसार होते हुए शिमला से मनाली तक साइकिल चलाई व 800 किमी की दूरी तय की। यह वास्तव में एक शानदार आयोजन होगा क्योंकि यह इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के तहत मान्यता प्राप्त एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित होगा।

पिता जांबाज पुलिस कर्मचारी

रावी की इस यात्रा दौरान उसके पिता भी साथ हैं जो पंजाब पुलिस में सेवा कर रहे हैं । यात्रा के भारी खर्च के कारण, रावी का परिवार संघर्ष कर रहा है। इससे पहले कि आर्थिक कमी के कारण इस बहादुर बेटी के मिशन में कोई रुकावट आए भारत सरकार को इस बेटी की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इसके अलावा दानी सज्जनों का योगदान भी निश्चित रूप से रावी के मिशन में सहायक होगा और उसको अपना सपना साकार करने में मदद करेगा।

हर-जगह किया गया स्वागत

रवि के होशियारपुर जिला में से गुजरते हुए विभिन्न लोगों का समर्थन मिला। साइकिलिस्ट तरसेम सिंह के नेतृत्व में रावी का स्वागत गढ़दीवाला में किया गया और डीएवी स्कूल गढ़दीवाला में उसके सम्मान में एक कार्यक्रम भी रखा गया ।

100% LikesVS
0% Dislikes