गो तस्करी…. गो रक्षा दल के सदस्यों ने गोवंश को बचाया ….JAMMU-KASHMIR ले जा रहे थे

BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.


गोवंश को जम्मू-कश्मीर ले जाते समय गो रक्षा दल के सदस्यों ने बचा लिया। आरोपी ट्रक चालक व उसका साथी ट्रक में सब्जी की आड़ में गोवंश को लेकर जा रहे थे। इससे पहले कि आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग पाते गो रक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें काबू कर गोवंश को आजाद कराया। इसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।


पता चला है कि एक बैल सहित 3 गोवंश को ट्रक चालक और उसके साथी लेकर जा रहे थे , जिन्हें गो रक्षा दल के सदस्यों ने पकड़ा। गो रक्षा दल के सदस्यों ने काफी हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई कि आखिर यह गोवंश कहां ले जाए जा रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में हिंदू नेता गोशाला के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

100% LikesVS
0% Dislikes