वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
अभी-अभी पंजाब के जालंधर शहर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जालंधर के गांव गोरसिया में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इतना ही नहीं ANTF तथा नशा तस्करी के मुख्य आरोपी सनी सिंह और उसके 2 साथियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सनी सिंह के साथी देविंदर सिंह को गोली लगी। घायल देविंदर सिंह का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, शीर्ष अधिकारी ने की।
पुलिस ने घटनास्थल से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। ANTF और जालंधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जालंधर के SSP (रूरल) हरकमल प्रीत सिंह खाख ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सनी सिंह और उसके साथी सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

