वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर/ मोगा।
अभी-अभी पंजाब के इस शहर में सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी खचाखच बस खाई में जा गिरी है। हादसा , शुक्रवार बाद दोपहर का बताया जा रहा है। यात्रियों की संख्या 50 बताई जा रही है। 3 लोग बुरी तरह से चोटिल हो गए है। किसी मृत होने की पुष्टि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में बस चालक की गलती सामने आई। वह फोन पर बात कर रहा था। पिकअप से टक्कर होने की वजह से हादसा हुआ। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बस जालंधर से मोगा शहर में जा रही थी। हादसा धर्मकोट के एक गांव का बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की अलग-अलग टीम राहत कार्य के लिए पहुंच चुकी है। राहत कार्य के लिए क्रेन की भी मदद ली जा रही है। चारों तरफ हड़कंप मचने की तस्वीरें सामने आ रही है।
जानिए, किस वजह से हुआ हादसा
बस चालक बस को 120 की तेज गति से दौड़ा रहा था। इसी बीच वह फोन भी सुन रहा था। आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। सामने से डिवाइडर को चीरते हुए नीचे खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक की गलती थी। वह काफी लापरवाही तरीके से बस को दौड़ा रहा था। उन्होंने लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनी तो सभी भाग खड़े हुए। यात्रियों को बस से निकालने का काम किया। इस बीच प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीम मौके पर पहुंच गई। बस में 50 सवारियां सफर कर रही थी। इनमें 3 को गंभीर चोटें आई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।
क्रेन की ली जा रही मदद
प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी राहत टीम कार्य में जुटी है। इस बीच क्रेन की मदद से खाई से बस को बाहर निकाला जा रहा है। कुछ सवारियों को बाहर निकाल दिया गया है तथा अन्य को बाहर निकालने के लिए उनकी अलग-अलग टीम काम में जुटी है। प्राथमिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए है। फिलहाल, मौके से फरार बताया जा रहा है। बस जालंधर से मोगा के लिए रवाना हुई थी। 3 लोग घायल है, जबकि, किसी जान के नुकसान बारे अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से टल गया।