SNE NETWORK.JALANDHAR.
देर रात धार्मिक कार्यक्रम के बीच 5 अज्ञात युवक हथियार लहराते हुए पहुंच गए। राहुल नामक युवक ने जब उन्हें हथियार लहराने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। तभी धार्मिक स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनमें से एक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए। कुछ समय बाद वही युवक दोबारा लौटे और दातर से राहुल और उसके साथी पर हमला कर दिया। इस हमले में गुरप्रीत उर्फ गोपी की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। हमले के दौरान राहुल किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

