बाल आयोग ORDER….’SHO’ भूषण कुमार को ‘ARREST’ कर सलाखों के पीछे डाला जाए

punjab-police-symbolic-image-sne

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

बाल आयोग चंडीगढ़ के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने  जालंधर के फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार के मामले को लेकर शुक्रवार को  जालंधर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में पीड़ित बच्ची से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों को आदेश दिए कि तत्काल एसएचओ भूषण कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए।


50 दिन का वक्त क्यों लगा? 


चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने कि आला अधिकारियों से कहा गया है कि 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज करने में 50 दिन का वक्त क्यों लगा? इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं? जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने एसएसपी हरविंदर विर्क से मुलाकात की। एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ सभी तरह की जांच पूरी हो चुकी हैं। अब उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई वक्त नहीं दिया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि जालंधर पुलिस पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में फेल साबित हुई है, जिसको लेकर एसएएचओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes