वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की वीडियो को तकनीक के माध्यम से तोड़-मरोड़ कर अपलोड और प्रसारित किया जाने के मामले में जालंधर पुलिस ने दिल्ली के भाजपा नेता व दिल्ली के मंत्री कपिल मिेश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया पोस्ट से लिए गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच से पता चलता है कि आतिशी द्वारा गुरु शब्द बोला ही नहीं गया था। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ है, लेकिन, मामला पंजाब के जालंधर में क्यों दर्ज हुआ। ऐसे में राजनीति गलियारों में इस बात को बल मिल गया है कि आम आदमी पार्टी भी राजनीतिक बदला लेने में अन्य पार्टियों से खासा पीछे नहीं हैं। ऐसे में अब भाजपा तथा आप में आने वाले दिनों में आपसी जंग तेज होने के भी आसार जताए जा रहे हैं।
जानिए..किसकी शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। इकबाल सिंह आम आदमी पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं। वह अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान के बेहद करीबी हैं। पता चला है कि शिकायत पुलिस आयुक्त के पास आई थी। इस मामले में एक विशेष टीम गठित की गई। उन्होंने वीडियो को लैब से चेक कराया। उसमें पाया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के शब्द को नई तकनीक के माध्यम से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। कानून के मुताबिक, यह एक प्रकार से घोर अपराध है। कानूनी राय के उपरांत दिल्ली के मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
..अब आगे क्या होगा
चूंकि, मामला भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में राज्य सरकार मंत्री के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में भाजपा चुप तो रहने वाली नहीं है। यह मामला एकदम भाजपा शासित राज्यों में तूल पकड़ लेंगे। हर जगह आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा। सबसे अधिक प्रदर्शन पंजाब में देखने को मिल सकता हैं, क्योंकि, मामला मंत्री के खिलाफ पंजाब के जालंधर में दर्ज हुआ। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि भाजपा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी आरंभ कर दी हैं।

