वरिष्ठ पत्रकार.फिल्लौर (जालंधर)।
यहां पर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। मामला, फिल्लौर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है इस दौरान गोलियां भी चली। गोली राजू मसीह को लगने से उसे सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। अति नाजुक हालत की वजह से डीएमसी रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में गैंगवार का सामने आया। बताया जा रहा है कि विजय तथा राजू गैंग की पिछले लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस ने करीब एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी के गिरफ्तार होने की पुलिस द्वारा अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोनों के परिवार एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगा रहे है।
जानकारी के अनुसार, संजू अदालत में तारीख के लिए गया था। वापस में घर लौट रहा था तभी शिवा गैंग ने उन पर हमला बोल दिया। संजू के मौसेरे भाई राजू मसीह ने इस बात का विरोध किया तो हमलावरों ने गोलियां दाग दी। गोली मसीह को लगी। तुरंत जमीन पर गिर गया। पुलिस इकट्ठा हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर, शिवा के परिवार ने आरोप लगाया कि संजू के साथियों ने उनके घर पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी किया।
उधर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली लगने की बात सामने आई। हमलावरों की पहचान हो चुकी है। लगभग 1 दर्जन के करीब हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज तथा मौके के गवाहों से भी संपर्क किया जा रहा है। आरोप साबित होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर का माहौल किसी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।

