चक्का जाम…किसान उतरे सड़कों पर……जालंधर हाईवे बंद, आम-जनता परेशान

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक बार फिर से किसानों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा दिया। यह मोर्चा जालंधर में लगाया गया। बताया जा रहा है कि कई मील रोड जाम कर दिया गया। यातायात में कई प्रकार की दिक्कत आ रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने रूट को डायवर्ट तो जरूर कर दिया। लेकिन, आम जनता परेशान हो रही हैं। प्रशासन देर रात तक किसानों को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन किसान अपनी मांग पर अटल रहें।   

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठन गन्ने के रेट में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे पर बैठे हुए हैं। देर शाम जालंधर प्रशासन के अधिकारी किसानों से भी मिले। जहां उन्होंने किसानों के उनकी बात सरकार तक पहुंचा कर जल्द से जल्द उनके मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। किसानों ने मांग पूरी न होने तक धरना न खत्म करने को कहा है।

हर बार नजरअंदाज हो जाते किसान

किसानों की प्रमुख मांग गन्ना के उचित दाम तथा निर्धारित समय पर उनका बकाया मिलना चाहिए। हर बार किसानों को न तो उचित दाम मिल पाता है तथा न ही बकाया रकम को सही समय पर दिया जाता हैं। जिस वजह से किसान काफी परेशान होते है। बताया जाता है कि सरकार हर बार किसानों की मांग को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, इस बार किसान संगठन सहित किसानों ने सरकार के साथ आर पार की लड़ाई करने का आह्वान कर दिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes