जालंधर–अंधाधुंध गोलियां चली दो पक्षों में….. तेज रफ्तार कार के नीचे आने से दो श्रमिकों ने मौके पर तोड़ा दम..एक की हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर

जिला ब्यूरो.एसएनई नेटवर्क.जालंधर।

दो गुट में हुई लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियां चल गई। एक पक्ष द्वारा कार भागने के चक्कर में दो श्रमिकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला पंजाब के जालंधर के अधीन गांव पासला का बताया जा रहा हैं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। मौत की वजह श्रमिकों के आवास में मातम का माहौल हैं। 

गांव पासला निवासी संतोष मंडल के पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि गांव में मेला चल रहा था कि अचानक नागरा रोड से दो कारें तेज गति से मेला स्थल की तरफ आई और गोलियां चलने की आवाज आने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अचानक एक सफेद जेन कार चालक ने गाड़ी को पीछे की तरफ भगाया। इस दौरान खेत से वापस आ रहे श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया।  मृतकों की पहचान राजकुमार (75) निवासी गांव पासला, भोला शंकर (46) पुत्र सुख मंडल निवासी पासला के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। नकोदर के डीएसपी लखविंदर सिंह मल्ल ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों के श्रमिकों में खासा रोष है।

75% LikesVS
25% Dislikes