जालंधर में बड़ा धमाका…सिलेंडर फटने से मंडी हुई  तहस-नहस, एक की हालत नाजुक….मार्केट के कई दुकानों के टूटे शीशे…राहत कार्य जारी

जिला ब्यूरो. एसएनई न्यूज़. जालंधर।

यहां पर अल-सुबह सब्जी मंडी में बड़ा धमाका हो गया। मामला पंजाब की अख्बारों की राजाधानी जालंधर में स्थित मकसूदां सब्जी मंडी का बताया जा रहा हैं। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस एवं सिविल प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस धमाके की चपेट में एक मजदूर के आने से , उसकी हालत अस्पताल में काफी नाजुक बनी हैं। वह 80 फीसद झुलस गया हैं। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलेंडर के समक्ष एक मजूदर बीड़ी पी रहा था। उसकी चिंगरी की वजह से धमाका हुआ। मालूम , इस बात का भी हुआ हैं। मंडी में स्थित एक दुकान में लगभग 3 सिलेंडर एक साथ रखें गए थे। हैरान करने वाली बात यह भी है कि मंडी में इतनी संख्या में सिलेंडर रखने की प्रमुख वजह क्या रही हैं। यह एक प्रकार से जांच का बड़ा विषय भी हैं। फिलहाल, जांच में जुटी प्रशासन की टीम ने कोई भी अधिकारिक बयान नहीं जारी किया। इतना जरुर कहा कि जांच-पड़ताल पूरी होने के उपरांत ही इस विषय पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं। 

क्या था पूरा मामला..जानिए, इस रिपोर्ट में….?

दरअसल, अल-सुबह जालंधर की मकूसदा में स्थित सब्जी मंडी में माल काफी संख्या में ट्रकों से उतर रहा था। ग्राहक सामान लेने के लिए काफी संख्या में प्रत्येक दुकान में जमा थे। इतने ही समय में एक दुकान से धमाका हो जाता हैं। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े होते हैं। आग की लपटे दिखाई देती हैं। आस-पास की दुकानों के लगभघ 1 दर्जन शीशें टूट जाते हैं। एक मजूदर झुलस जाता हैं। उसे आनन-फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, शरीर का काफी हिस्सा झुलसने की वजह से हालत काफी गंभीर हैं। प्रशासन की एक टीम इस पूरे विष्य पर जांच कर रही हैं। प्रशासन ने आशवासन दिया कि अगर किसी का इस पूरे प्रकरण में आरोप साबित होता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई भी होगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes