दर्दनाक सड़क हादसा…..सड़क पर दी तड़प तड़प कर जान….वारदात को अंजाम देने वाला फरार

ROAD ACCIDENT SNE FRESH IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक एक्टिवा सवार को ट्रक चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा, इतना खौफनाक था कि चालक ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। ट्रक चालक निगम विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल, ट्रक छोड़कर मौके से फरार है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह नशे में था। ट्रक की गति 100 से ऊपर थी। मृतक की पहचान ओम प्रकाश 65 निवासी राजनगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। मामला, जालंधर शहर के कपूरथला रोड का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के लिए भेज दिया गया। हादसा, सोमवार साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बारे मृतक के परिवार को पुलिस ने इतलाह कर दी। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पर्चा दिया किया जा रहा है। इस बात की पुष्टि, जांच पड़ने वाले एक पुलिस अधिकारी ने दी। हादसे से जुड़ी सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जालंधर-कपूरथला रोड पर लगभग सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक बुजुर्ग एक्टिवा सवार होकर जा रहा था। वह काफी धीमी गति से एक्टिवा को चला रहे थे। पीछे से एक तेज गति में नगर निगम का ट्रक 100 की तेज गति से आ रहा था। उसने एकदम एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार जमीन पर गिर गया। ट्रक उनके सिर को कुचल कर आगे निकल गया। लोगों की भीड़ ने शोर मचाया तो ट्रक चालक बीच सड़क में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई। निगम कार्यालय से संपर्क कर जल्द पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएंगा। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक्टिवा सवार किराने की दुकान चलाता है। वह बाजार से सामान लेने के लिए एक्टिवा सवार होकर जा रहा था। इस बीच दर्दनाक हादसा हो गया। फुटेज में ट्रक चालक के फरार होने की तस्वीर सामने आई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes