दोआबा को लगी नजर……सबसे बड़ी बॉलीवुड सिंगर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां…समझेंगे, घटना के पीछे क्या रही असल वजह..?

EMPTY-CART-RAGE-ASR-BUS-STAND

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर में गोलीबारी की घटना थम नहीं रही हैं। बीते सप्ताह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर से शहर में गोलियां चली हैं। जालंधर के मकसूदा क्षेत्र में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के नए घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9:20 बजे स्कूटी पर सवार एक युवक घर के बाहर पहुंचा और गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि फायरिंग का मकसद क्या था और क्या यह किसी तरह की धमकी देने की कोशिश थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर 6 फरवरी को आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने इस वारदात को सुबह करीब सवा आठ बजे उस समय अंजाम दिया जब लक्की गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपनी थार गाड़ी में बैठे थे। हमलावर ने थार में बैठे लक्की पर 8 से 10 गोलियां चलाई, जिसमें से कुछ गोलियां उनकी छाती और सिर में लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लक्की ओबराॅय पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे।


100% LikesVS
0% Dislikes