पंजाब की जनता को 16 अप्रैल को मान सरकार का बड़ा तोहफा….300 यूनिट बिजली माफ की कर सकती है बड़ी घोषणा

सौजन्य सीएम भगवंत मान ट्विटर अकाउंट

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

सौजन्य सीएम भगवंत मान ट्विटर अकाउंट

पंजाब की जनता को 16 अप्रैल वाले दिन मान सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। चर्चा, इस बात की पूरी है कि चुनाव से पूर्व आप सरकार द्वारा घोषणा पत्र में सत्ता हासिल करने के उपरांत 300 यूनिट फ्री बिजली के किए वादे को पूरा करने जा रही है। इस बात का ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट में भी लिख कर किया है। मान सरकार का शनिवार को सत्ता में आने का पूरा माह हो जाएगा। अगर, सच में पंजाब की जनता के लिए आप सरकार इस वादे को पूरा कर देती है तो पंजाब के लोगों की विश्वास तथा दिल जीत पाने में आप सरकार कामयाब हो जाएगी। पूर्व में आप सरकार ने नीले-कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें घर में ही गेहूं सप्लाई करने का अधिकारियों को फरमान जारी किया था।

सीएम मान ने एक बड़ी बात दोहराते हुए, कहा कि उनकी सरकार का मूल वचन है कि प्रदेश की जनता खुशहाल रहें। उन्हें हर प्रकार की सुविधा हासिल हो सकें। कोई भी व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित नहीं रह सकें, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया गया। अधिकारियों को इसके लिए पहले से स्पष्ट कर दिया गया है कि आम जनता को किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर आप सरकार काफी गंभीर है। जल्द, इसके लिए नई प्रणाली लागू होने जा रही है। सरकारी स्कूलों का शिक्षागत ढांचा में सुधारात्मक कदम, सरकारी अस्पताल में हर प्रकार सुविधा के लिए नई नीति बनाई जा रही है। दिल्ली जैसी प्रणाली अब पंजाब में दिखाई देगी। 

प्रदेश के सरकारी अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए अन्य राज्य के अलावा विदेश में भेजने की आवश्यकता पड़ी तो पीछे नहीं हटा जाएगा। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए आप सरकार वचनबद्ध है। विपक्ष पर प्रहार करते कहा कि आलोचना होनी चाहिए। यह नहीं अच्छे काम पर बिना वजह आलोचना की जाए। यह जवाब मान ने उनसे पूछे गए दिल्ली में अधिकारियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा बैठक लेने पर किया गया।

विपक्ष को जवाब देने के लिए यह वादा पूरा करना आप के लिए जरुरी

दरअसल, पिछले दिनों विपक्ष के कई दल के नेताओं ने सीएम भगवंत पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि सत्ता से पूर्व आप ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर पंजाब की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएंगी। चूंकि, अभी तक वादा पूरा नहीं किया। ऊपर से पंजाब में निरंतर कट जारी है। इनमें शिअद डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग तथा नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले को लेकर आप को कई बार घेरा थे। 

67% LikesVS
33% Dislikes