बड़ी खबर–पंजाब में दहशत….गन प्वाइंट पर सरकारी बस लूट ली गई….पुलिस तमाशा देखती रह गई..लुधियाना-जालंधर तनावपूर्ण माहौल

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना जालंधर।

पंजाब में अभी-अभी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। लुधियाना से जालंधर जा रही पीआरटीसी बस के यात्रियों को गन प्वाइंट से लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी के चेहरे किसी चीज से ढके थे। सभी के पास हथियार थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश थे। किसी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। सूत्रों से पता चला है कि यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पर कुछ पुलिस के मुलाजिम भी खड़े थी, लेकिन वे इनके समक्ष मूकदर्शक बन कर बैठे रहें। चीखों की आवाज सुन कर पास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मौके से लुटेरे फरार हो गए। वारदात से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब का कानून व्यवस्था बिल्कुल ही बिगड़ चुकी हैं। लुधियाना-जालंधर में लोगों के बीच आक्रोश है तथा माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा हैं। 

सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस पहुंचे। बस में सभी यात्री डरे सहमे थे। प्रत्यदार्शियों के मुताबिक, रास्ते में अज्ञात लुटेरों ने अपने-अपने हथियार निकाल लिए। हर सवारी से पैसे लूट लिए गए। महिलाओं के पर्स छीन लिए गए। बस चालक पर बंदूक तान दी गई। उसे धमकी दी गई शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बस सहचालक ने उक्त बदमाशों का सामना किया तो उसे बुरी तरह से बदमाशों ने पीट डाला। वारदात को लगभग 20 मिनट में अंजाम दिया गया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। बदमाश मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने जानकारी दी कि मामले को गहनता से जांचा जा रहा हैं। आस पास नाकाबंदी कर दी गई। सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही है। अज्ञात बदमाश किस वाहन से आए तथा कहा तक भाग चुके है। उसके बारे पता लगाया जा रहा है ताकि जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सकें। फिलहाल, सूत्रों से पता चला है कि माहौल काफी तनावपूर्ण है। लोग सहम गए है। आक्रोशित लोग पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए। 

90% LikesVS
10% Dislikes