एसएनई नेटवर्क.जालंधर।
कोई इतना बेरहम हो सकता है, शायद इस बात का किसी ने अंदाजा नहीं लगाया होगा कि एक युवक पर पूर्व में फोन कर बुलाया, फिर वहां पर 1 दर्जन के करीब हत्यारों ने दर्जन भर चाकुओं से वार कर दिए। आधा घंटा युवक सड़क पर अपनी जिंदगी की भीख मांगता रहा। लेकिन, हत्यारों का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा। तड़प-तड़पकर युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वाला प्रवासी मजदूर हैं। पीछे से बिहार का रहने वाला हैं। घटनाक्रम , जिला जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर की है। फिलहाल, पुलिस ने 1 दर्जन के करीब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, मनोज यादव एक गरीब परिवार से संबंध रखता हैं। बिहार से जालंधर में काम के सिलसिले में आया था। यहां पर रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। विगत किसी के साथ झगड़ा हो गया। पता चला है कि झगड़ा करने वाले मृतक के बेहद करीबी थे। उन्होंने देर रात्रि यादव को फोन किया। उसे ट्रांसपोर्ट नगर किसी जरुरी काम के लिए बुलाया गया।
यादव देर रात्रि ट्रांसपोर्ट नगर चला गया। वहां पर दर्जन भर से ऊपर हमलावर खड़े थे। यादव देख घबरा गया। वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन, हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। पूर्व में खूब पिटाई की। इसके उपरांत बारी-बारी सभी ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ लोग झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंचे भी थे। लेकिन, हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।
खून से लथपथ यादव जमीन पर गिर गया। मौके से सभी हमलावर फरार हो गए। परिवार को घायल होने का पता चला तो घटनास्थल पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के बयान पर लगभग 1 दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। अभी तक किसी अपराधी की पहचान नहीं हो पाई। तेजधार हथियार बरामद होने की पुलिस ने किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं की। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस दावा कर रही हैं।
परिवार में मातम का माहौल
दुखद समाचार सुनने के उपरांत परिवार में मातम छा गया। एक-दूसरे के साथ विलाप करते दिखाई दिए। मां की आंखों में सिर्फ आंसू थे। एक बात को दोहरा रही थी कि घर में कमाने वाला सिर्फ अकेला ही मनोज था। इन हत्यारों ने उसे जान से मारकर हमारी कमर तोड़ दी। अब हमारा क्या होगा, सरकार-पुलिस इन दरिंदो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि, उन्हें इंसाफ मिल सकें।