यहां से मिला NRI का शव…..हत्या की आशंका, कल की थी कनाडा की FLIGHT

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

सुनसान जगह से एक युवक का शव हासिल हुआ। युवक कनाडा का सिटीजन हैं। वह पंजाब के जिला जालंधर में अपने परिवार से मिलने आया था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला की गंभीरता से जांच आरंभ कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने कल को कनाडा वापस जाना था। 

परिवार के मुताबिक, मृतक सुखपाल सिंह सुक्खा कनाडा का सिटीजन हैं। कई साल बाद घर वापस लौटा था। दो बहनों का अकेला भाई था। वाहन पर सवार होकर बाजार गया। देर रात्रि वापस नहीं लौटा। सभी परिचित से फोन पर जानकारी हासिल की तो कही से सुराग नहीं मिला। सुबह उन्हें सुनसान जगह लेटा पड़ा मिला। निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। परिवार ने आशंका जताई कि सुखपाल का किसी ने कत्ल कर दिया। नकदी तथा गहने गायब हैं। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की। जांच-पड़ताल में पुलिस जुट चुकी हैं। रिपोर्ट आने के उपरांत अगली कार्रवाई करने का पुलिस ने दावा किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes