वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई है, जो ब्लैक और पीले रंग का अपर टॉप और लोअर पहने हुए थी। युवती की एक बाजू पर ‘भोला’ और दूसरी बाजू पर ‘सीतारानी’ और ‘विक्रम’ नाम के टैटू गुदे हुए हैं। उसकी गर्दन के पास ‘गिल’ शब्द लिखा हुआ है।
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पाया कि युवती के शरीर पर रगड़ के निशान हैं, जिससे आशंका जताई गई है कि युवती के शव को यहां घसीटकर लाया गया है। इसके अलावा युवती के हाथ के पास एक सीरिंज भी पड़ी मिली है और उसके जूते भी सलीके से रखे हुए है, जो नशा या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के फोटो आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुपों में भी शेयर किए है, ताकि युवती की पहचान कराई जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

