यह हाल है डेरों का……अब लड़कियां नहीं रही सुरक्षित…..कमरा दिलाने के बहाने ले गए सुनसान जगह…..फिर किया बारी-बारी सामूहिक बलात्कार

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 8 बताई जा रही है। वाक्यात , नकोदर में स्थित एक धार्मिक डेरे का बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर आधा दर्जन से ऊपर के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने की धारा तहत मामला दर्ज कर लिया। सभी की गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि कर दी। सामूहिक बलात्कार शनिवार की देर रात्रि को हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़ित किशोरी मुक्तसर की रहने वाली है। वह यहां धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए अकेली आई थी। पता चला है कि सभी ने कमरा दिलाने के मकसद से उसके साथ इस प्रकार का घिनौना काम किया। पीड़ित युवती किसी शिक्षा संस्थान में पढ़ती है।  

पुलिस को दिए बयान में श्री मुक्तसर साहिब के एक गांव की पीड़ित नाबालिगा ने बताया कि वह गत दिवस अपनी माता को बताकर बस से नकोदर माथा टेकने आई थी। माथा टेकने के बाद टाइम ज्यादा होने के कारण वह एक डेरे पर रात ठहरने के लिए कमरा लेने के लिए गई तो नहीं मिला। यहां मुकेश कुमार यादव वासी सुंदर नगर नकोदर उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर शंकर नहर के किनारे ले गया। यहां मुकेश यादव ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने काफी शोर मचाया मगर सुनसान जगह होने के कारण किसी ने उसकी चीख-पुकार नहीं सुनी। फिर उसने फोन कर 7 अन्य साथियों को अपने पास बुला लिया। उसके साथ बारी-बारी सभी ने दुष्कर्म किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes