शर्मनाक करतूत….मां-बेटी का हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट में पढ़े, किस क्षेत्र की है यह वारदात

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

पंजाब के जिला जालंधर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक प्रवासी महिला तथा उसकी बेटी के साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 4 बताई जा रही हैं। फिलहाल, किसी भी कथित अपराधी की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने पीड़ित महिला तथा उसकी बेटी के बयान पर 4 अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित महिला प्रवासी मजदूर हैं। क्षेत्र में सनसनी का माहौल पाया जा रहा हैं। 

..जानिए, क्या है पूरा मामला

पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी गट्टी रायपुर, थाना लोहिया ने बताया कि उनके खेतों में बने मोटर के कमरे में प्रवासी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। कुछ युवकों ने हथियार के दम पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात का समय सुबह तड़के सार का था। तब दोनों मां-बेटी कमरे में सो रही थी। आरोपी मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। डीएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes