वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।

यहां के विश्वविद्यालय में सरेआम गुंडागर्दी हुई। लगभग 30 हथियारबंद बदमाशों ने कुछ युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक की जान चली गई। सारा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं। मामला, पंजाब के जालंधर शहर की एक निजी विश्वविद्यालय से जुड़ा हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनाक्रम शनिवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार एलपीयू के लॉ गेट के समीप कुछ युवक खड़े थे, तभी वहां लगभग 30 के करीब हथियारबंद बदमाश पहुंच गए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार तथा पिस्टल थी। बदमाशों ने आते ही फायरिंग कर दी, इसमें 2 युवक अर्जुन सिंह राणा और हरप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले जाया गया। जहां पर हरप्रीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।
मरने वाला रेहड़ी चालक
फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में हरप्रीत सिंह की मौत हुई है, जो लॉ गेट के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। कुछ दिन पहले दो पक्षों के कुछ युवकों की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया।